कीटनाशक खिलाकर की पत्नी की हत्या

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कीटनाशक खिलाकर महिला को हत्या करने का मुकदमा झिरौली पुलि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 11:22 PM (IST)
कीटनाशक खिलाकर की पत्नी की हत्या
कीटनाशक खिलाकर की पत्नी की हत्या

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कीटनाशक खिलाकर महिला को हत्या करने का मुकदमा झिरौली पुलिस ने दर्ज किया है। जिसमें महिला के पति व सास को आरोपित बनाया गया है। जबकि शादी के बाद लगातार उत्पीड़न के लिए देवर व ननद के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।

नीमा जोशी पत्नी राजेंद्र जोशी उम्र 35 साल निवासी आवलीगाड़, जोशी गांव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से रविवार दोपहर मिला। जिसमें उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले की सूचना मिलने के बाद विवाहिता के पिता चंद्र दत्त जोशी निवासी कराला, अल्मोडा रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होनें बेटी की मौत को हत्या करार देते हुए झिरौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

.......

शादी के बाद लगातार किया उत्पीड़न

मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की शादी साल 2005 में हुई। तब से ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार वह पति व सास की मारपीट से तंग आकर मायके चली गई। इसी के चलते वह लंबे समय तक मायके में रही। जिसके बाद 2008 में ससुराल पहुंची। लेकिन परिजनों ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। विवाहिता के पिता का आरोप है कि पति व सास माधुली देवी ने मिलकर उसे कीटनाशक खिलाया और हत्या कर दी। जबकि विवाहिता का उत्पीड़न करने के मामले में देवर दामोदर जोशी उम्र 33 साल, बहन बीना पाठक निवासी सहगाड़, पिथौरागढ़ को भी नामजद किया है।

.........

विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मामला

बागेश्वर: महिला की हत्या की तहरीर मिलने के बाद झिरौली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसमें आइपीसी की धारा 323, 504, 498ए, 302 व 120बी के तहत मामला पंजीकृत किया है। एसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-------

विवाहिता की मौत मामले में जांच जारी है। मृतका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। जिसके बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

-एमसी जोशी, सीओ, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी