प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर दो का चालान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर ईओ ने दो दुकानदारों का चालान किया ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 04:57 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 04:57 PM (IST)
प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर दो का चालान
प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर दो का चालान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर ईओ ने दो दुकानदारों का चालान किया है। उन्होंने कहा कि दुकानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

मंगलवार की शाम नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें वह दुगबाजार, कत्यूर बाजार समेत कई दुकानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन से बने गिलास और चम्मच मिले। जिसके बाद ईओ ने दोनों चालान किया और क्रमश: 500 और 200 रुपये का जुर्माना वसूल किया। ईओ ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर रमेश राम, राजस्व निरीक्षक कुंदन मेहता, भुवन पांडे, चंद्रकांत टम्टा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी