सरयू संगम तट पर अटल अस्थियां विसर्जित

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को सरयू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 11:08 PM (IST)
सरयू संगम तट पर अटल अस्थियां विसर्जित
सरयू संगम तट पर अटल अस्थियां विसर्जित

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को सरयू संगम तट पर विधि विधान से विसर्जित किया गया। मौके पर हजारों लोगों ने अटल की कलश यात्रा में पहुंचे और उनको नमन किया। जिला मुख्यालय में अस्थि कलश यात्रा साढ़े बारह बजे जिला मुख्यालय पहुंची। जहां से कलश यात्रा भाजपा कार्यालय से होते हुए नगर के सभी हिस्सों में गई। इस दौरान हजारों की भीड़ कलश यात्रा के पिछे चल रही थी। लोगों ने यात्रा के पिछे अटल बिहारी अमर रहे के नारे भी लगे। हर कोई अस्थि कलश के दर्शन करने के लिए लालायित दिखा। दर्शन करने के बाद वह अटल जी को नमन करता रहा। इस दौरान कई लोग भाव विभोर भी हो गए। कलश यात्रा बागनाथ मंदिर के पास से होते हुए सरयू संगम पर पहुंची। जहां सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, महेश नेगी आदि ने अस्थियों को सरयू गोमती नदी में प्रभावित किया। इस दौरान पंडित हेम चंद्र जोशी ने मंत्रोच्चार किया।

इस दौरान केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्यमंत्री रेखा आर्य, विधायक चंदन राम दास, बलवन्त ¨सह भौर्याल, द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी, भाजपा के जिलाध्यक्ष शेर ¨सह गढि़या, जिला महामंत्री शिव ¨सह बिष्ट, मंगल राणा, घनश्याम राणा, देवकीनंदन जोशी, बीबी जोशी, जनार्दन लोहुमी, किशन बोरा, बचे ¨सह बोरा, डीके जोशी आदि हजारों लोग मौजूद थे।

कौसानी: पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा सुबह 9 बजे पहुंची। यहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। कुछ देर यात्रा रुकने के बाद ¨पगलकोट, धौरणा, लौबांज होते हुए कलश यात्रा बागेश्वर को रवाना हुई।

.........

अटल अस्थि कलश यात्रा पर लोगों ने की पुष्प वर्षा

गरुड़: अटल अस्थि कलश यात्रा के गरुड़ पहुंचने पर लोगों ने जमकर पुष्प वर्षा की। अटल बिहारी अमर रहें के नारे लगाए। इस मौके पर ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा समेत अन्य लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर श्रद्धाजंलि अíपत की।

chat bot
आपका साथी