आइएमएफ का दल रेस्क्यू अभियान से वापस

जागरण संवाददाता बागेश्वर नंदादेवी ईस्ट से लापता सात विदेशी पर्वतारोहियों और एक भारतीय ना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2019 06:32 AM (IST)
आइएमएफ का दल रेस्क्यू अभियान से वापस
आइएमएफ का दल रेस्क्यू अभियान से वापस

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नंदादेवी ईस्ट से लापता सात विदेशी पर्वतारोहियों और एक भारतीय नागरिक की खोज और बचाव कार्य के लिए पिडारी की तरफ से गई आइएमएफ की टीम सुरक्षित लौट आई है। टीम अभियान पर 21 दिन तक रही। टीम को वापस आने के निर्देश मिलते ही सोमवार की देर रात सभी 14 सदस्य जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। टीम लीडर ध्रुव जोशी ने बताया कि पिडारी की तरफ से आइएमएफ और मार्तोली की तरफ से आइटीबी ने पर्वतारोहियों की खोजबीन को अभियान चलाया था। आइएमएफ की टीम लापता पर्वतारोहियों के शवों तक पहुंच पाई और आइटीबीपी शवों को रेस्क्यू कर रही है। उन्होंने बताया कि लापता आठवां सदस्य अभी नहीं मिल सका है। शायद वह कैरावास में गिर गए हैं, जिससे उन्हें खोज पाना फिलहाल आसान नहीं था। बताया कि सात पर्वतारोहियों के शव मिले वे काफी चोटिल थे। बताया कि मौसम काफी खराब था और लगातार बर्फबारी हो रही थी और कैंप से आगे बढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आइएमएफ से आदेश मिलते ही दल को वापस लौटना पड़ा है और बाकी का काम आइटीबीपी कर रही है। टीम में मो. यूसुफ, विनीत कुमार सैनी, चंद्रशेखर, परिकेश चंद्र बेनीवाल, किशोर कुमार बोहरा, विजयपाल सिंह, विजय सिंह रौतेला, हिमांशु पांडे, पितांबर चंदोला, यशवंत पंवार, राजेंद्र पुनेरा, नरेंद्र कुमार, सुंदर सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी