गोमती नदी में दिखा गुलदार, बाजार में दहशत

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : शाम डलते ही गुलदार बाजार की तरफ धमक गया। वह गोमती नदी किनार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:59 PM (IST)
गोमती नदी में दिखा गुलदार, बाजार में दहशत
गोमती नदी में दिखा गुलदार, बाजार में दहशत

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : शाम डलते ही गुलदार बाजार की तरफ धमक गया। वह गोमती नदी किनारे लोगों ने देखा और पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत फैल गई। जौलकांडे गांव में गुलदार एक बैल पर झपट गया। बोलेरो गाड़ी से जा रहे यात्रियों ने शोरगुल मचाया और वह भाग गया। दोनों स्थानों पर दशहत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग को आड़े हाथों लेते हुए ¨पजरा लागने की मांग की है।

गांव से लेकर शहर तक गुलदार का जर्बदस्त आतंक छाया हुआ है। शुक्रवार की शाम गोमती नदी में गुलदार दिखाई दिया। लोगों ने पुल से उसे देखा जिससे पूरे नगर क्षेत्र में दहशत फैल गई। व्यापारियों ने दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। गुलदार गोमती नदी से होते हुए नदीगांव की तरफ चला गया। उधर जौलकांडे गांव में भी गुलदार ने एक बैल पर हमला बोला। बोलेरो वाहन से घर लौट रहे लोगों ने शोरगुल मचाया। ग्राम प्रधान दरवान ¨सह, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक लोहुमी ने गुलदार को पकड़ने के लिए ¨पजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग पूरी तरह सोया हुआ है। गश्त के नाम पर सिर्फ पटाखे दागे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जौलकांडे, नदीगांव अब नगर में गुलदार की धमक से लोग दहशत में आ गए हैं। उन्होंने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इधर प्रभागीय वनाधिकारी आरके ¨सह ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए ¨पजरा लगाया जाएगा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके को रवाना हो गई है।

chat bot
आपका साथी