बागेश्वर में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं

जागरण संवाददाता बागेश्वर हिमालया फ्लाई नोड्स कंपनी के माध्यम से बिलौना में पैराग्लाइडिग का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:14 AM (IST)
बागेश्वर में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं
बागेश्वर में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : हिमालया फ्लाई नोड्स कंपनी के माध्यम से बिलौना में पैराग्लाइडिग का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा व अन्य प्रशिक्षितों ने उड़ान भर पैराग्लाइडिग की बारीकियां जानी।

पुलिस लाइन मालता के पास पैराग्लाइडिग से उड़ान भरने के गुर सिखाए गए। सबसे पहले पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पीएन मीणा ने मालता से बिलौनासेरा तक पैराग्लाइडिग की। उन्होंने कहा कि पहाड़ में पैराग्लाइडिग की अपार संभावनाए हैं। यहां कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं, जहां इसे बढ़ावा दिया जा सकता है। बागेश्वर में यह जगह पैराग्लाइडिग के लिए बहुत अच्छी है। अगर समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए गए तो यहां पर्यटक भी आकर्षित होंगे। पुलिस अधीक्षक ने मालता से बिलौनासेरा तक की हवाई सैर की। करीब तीन मिनट तक उन्होंने हवा में उड़ते हुए सरयू नदी, बिलौनासेरा सहित बागेश्वर का आनंद लिया। पैराग्लाइडिग प्रशिक्षक जगदीश जोशी ने कहा कि पैराग्लाइडिग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनिग के बाद यही प्रशिक्षित युवा साहसिक पर्यटन से जुड़कर आमदनी कर सकते है। उन्होंने कहा कि यहां पर साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं है। सरकार इस ओर लगातार कार्य कर रही हैं। ट्रेनर जोशी ने कहा जल्द ही जौलकांडे और कुकुड़माई से पैराग्लाइडिग की उड़ान भरी जाएगी।

chat bot
आपका साथी