सुबह कोहरा, फिर खिली चटक धूप

जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे तक कोहरा रहा और उसके बाद चटख धूप।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 10:44 PM (IST)
सुबह कोहरा, फिर खिली चटक धूप
सुबह कोहरा, फिर खिली चटक धूप

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे तक नगर क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाएं चलने से ठिठुरन रही। बाद में चटक धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, बर्फबारी वाले इलाकों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। मौसम साफ होने के बाद भी बिजली, पानी और यातायात का संकट बना हुआ है। बर्फ पिघलने के कारण लोगों को सर्द हवाओं से भी जूझना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर बाद गुनगुनी धूप खिली, जिसका लोगों ने आनंद लिया। हालांकि घाटी वाले इलाकों में देर से धूप खिली और लोगों ने अलाव आदि जलाए। जिले का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम पांच डिगी सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पिडर और सरयू घाटी में दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं। बिजली, पानी, सड़क, रास्ता आदि का संकट बरकरार है। खाती गांव में अभी भी चार फीट बर्फ है, यदि मौसम फिर से खराब हुआ तो लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ---------- यहां बिजली सुचारू बर्फबारी वाले गांव कर्मी, ढोक्टी, सुलमती, फुलवारी, शरण, सापूली, गुट्ठन, बगर, तोली, पुलकति आदि गांवों की बिजली आपूíत शनिवार को सुचारू हो सकी। ऊर्जा निगम के कर्मचारी भारी बर्फबारी वाले गांवों में आपूíत बहाल करने में जुटे हुए हैं। ------------ चार फीट हिमपात से टूटी लाइन ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि भारी बर्फबारी से विनायक धार से धूर तक पोल और तार भी ध्वस्त हैं। करीब चार फीट बर्फ होने से लाइन की मरम्मत का काम अभी शुरू नहीं हो सका है। सड़क और बर्फ पिघलने के बाद ही क्षेत्र में आपूíत सुचारू हो सकेगी। -----------

कत्यूर घाटी में कोहरे ने बढ़ाई ठंड गरुड़: कत्यूर घाटी की ऊंची चोटियों पर मौसम का दूसरा हिमपात होने के बाद रोज सुबह से ही कोहरा छा रहा है, जो 11 बजे बाद ही छंट रहा है। इससे सुबह कड़ाके की ठंड के कारण लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बुजुर्गो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दमा व अस्थमा के मरीज भी परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी