सरयू में खनन से बाढ़ का खतरा

बागेश्वर में लॉकडाउन में भी सरयू में नेता-बजरी का धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 06:15 AM (IST)
सरयू में खनन से बाढ़ का खतरा
सरयू में खनन से बाढ़ का खतरा

जासं, बागेश्वर: लॉकडाउन में भी सरयू में नेता-बजरी का धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। पुलों के नीचे हो रहे खनन से बरसात में बाढ़ और भूस्खलन का बना हुआ है। अवैध चुगान के बाद सरयू निरंतर गहरी हो रही है। विकास भवन के समीप दिन में भी बेखौफ खनन किया जा रहा है। नगर सरयू और गोमती नदी के किनारे बसा हुआ है। सरयू से कई घरों की दूरी दो सौ मीटर से भी कम है। रेता-बजरी आदि निकालने से नदी की गहराई बढ़ रही है। ऐसे में बाढ़ आदि का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में नदी के तेज बहाव से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। हरसाल सैकड़ों उपजाऊ भूमि बाढ़ में बह जाती है। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से झूला पुल के नीचे हो रहे खनन को रोकने की मांग की है। इधर, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर सख्ती से पेश आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी