धूं-धूं कर जल रहे वन, विभाग मौन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला मुख्यालय सहित कांडा और खरेही के जंगल जल रहे हैं। इससे पय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 05:13 PM (IST)
धूं-धूं कर जल रहे वन, विभाग मौन
धूं-धूं कर जल रहे वन, विभाग मौन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला मुख्यालय सहित कांडा और खरेही के जंगल जल रहे हैं। इससे पर्यावरण पर खतरा मंडराने लगा है। चारों तरफ धुंआ फैल गया है। इससे लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही हैं। उन्होंने वन विभाग पर वनों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। जंगलों की आग पर काबू पाना धीरे-धीरे वन विभाग के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है।

जिला मुख्यालय के आस पास के जंगल धूं-धूं कर जल रहे है। वहीं कांडा और खरेही के जंगलों में भी आग लगी हुई है। ग्रामीण खीम ¨सह, नंदन ¨सह, कुंवर ¨सह ने बताया कि उनके गांव के हरे-भरे जंगलों को जला दिया गया है। बारिश नहीं होने से पिरूल भी इस साल अधिक गिर गया है। इससे जंगलों की आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आग बुझाने को मशक्कत भी की, लेकिन आग फैल गई है। आग लगने से जंगली जानवरों का रुख गांवों की तरफ हो गया है। तेंदुआ जंगल छोड़कर गांवों के ईद-गिर्द घूम रहा है। ईमारती लकड़ी को भी भारी नुकसान हो रहा है। चीड़ के पेड़ों में लगे लीसे के गमले भी जल रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग को काबू करने की गुहार लगाई है। इधर डीएफओ आरके ¨सह ने बताया कि वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। आग पर काबू भी पाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी