शिखर कोट के जंगल में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

अराजक तत्वों ने शिखर कोट के जंगल में आग लगा दी। जिससे पर्यावरण और नए पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 05:33 PM (IST)
शिखर कोट के जंगल में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
शिखर कोट के जंगल में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

बागेश्वर, जेएनएन। शिखर कोट के जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे पर्यावरण और नए पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि सुबह वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी ने वनों को आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन माना जाता है। जिसके चलते जिले के जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। गत दिनों वज्यूला के जंगल खाक हो गए। वहीं बीते शनिवार की रात अराजक तत्वों ने बमराड़ी के शिखर कोट के जंगलों को आग में झोंक दिया। जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होने की आशंका है। सबसे अधिक नुकसान नए पौधों को हुआ है। 

इसके अलावा वन्य जीवन भी संकट में आ गया है। इमारती लकड़ी और लीसे के गमले भी जलकर खाक हो गए हैं। वन विभाग को बमराड़ी के प्रधान जशोदा देवी ने सूचना दी। वन कर्मी सुबह से आग बुझाने में मसगूल रहे। दोपहर तक आग पर काबू पाया गया। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने कहा कि जंगलों को आग लगाने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से ऐसे अराजक तत्वों की पहचान कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: कपड़े की दुकान में लगी आग, मशक्‍कत के बाद आग पर पाया काबू

यह भी पढ़ें: आधी रात के बाद दुकान में लगी आग, सारा सामान हुआ राख

यह भी पढ़ें: सिलाई कारखाने में भीषण आग लगने से जिंदा जला टेलर

chat bot
आपका साथी