प्रसिद्ध व्यवसायी व रामलीला के पूर्व कलाकार दुबे का निधन

बागेश्वर जिले के गरुड़ के प्रसिद्ध व्यवसायी व रामलीला के पूर्व कलाकार देवी दत्त दुबे का आकस्मिक निधन होने से शोक की लहर।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 04:41 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 04:41 PM (IST)
प्रसिद्ध व्यवसायी व रामलीला के पूर्व कलाकार दुबे का निधन
प्रसिद्ध व्यवसायी व रामलीला के पूर्व कलाकार दुबे का निधन

संवाद सूत्र, गरुड़: गरुड़ के प्रसिद्ध व्यवसायी व रामलीला के पूर्व कलाकार देवी दत्त दुबे का आकस्मिक निधन हो गया है। वे 81 वर्ष के थे। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। क्षेत्र में उनकी जलेबी बहुत प्रसिद्ध थी।

कई सालों तक गरुड़ की रामलीला में भी अभिनय किया। मंच से कई पात्रों की भूमिका निभाई। उन्होंने राजस्थान के लाखौरी में अंतिम सांस ली। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र डा. हेम चंद्र दुबे व सुरेश दुबे ने दी। उनके निधन पर विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, एडवोकेट डीके जोशी, देवकीनंदन जोशी, नन्दन सिंह अलमिया, मनोज खोलिया, मोहन जोशी, सीएस बड़सीला, नवीन खोलिया,भोला दत्त तिवारी, कृष्ण चंद्र बड़सीला, अखिल जोशी, हरी दत्त जोशी, डॉ चंद्रशेखर कांडपाल, जीवन चंद्र दुबे, कैलाश चंद्र जोशी, जावेद सिद्दकी, किशोर खोलिया, उमेश जोशी, नीरज पंत, उपेंद्र जोशी, जीवन दोसाद,शिव सिंह बोरा, बसंत कांडपाल, दीप तिवारी, गणेश नैनवाल, शिवशंकर जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी