घाटी में बूंदाबांदी, ऊंचाई पर हिमपात

जागरण संवाददाता बागेश्वर मौसम का मिजाज गुरुवार को सुबह से बिगड़ा रहा। घाटी वाले इलाकों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 11:14 PM (IST)
घाटी में बूंदाबांदी, ऊंचाई पर हिमपात
घाटी में बूंदाबांदी, ऊंचाई पर हिमपात

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: मौसम का मिजाज गुरुवार को सुबह से बिगड़ा रहा। घाटी वाले इलाकों में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई और हिमालय से सटे इलाके में हिमपात के आसार बने हुए हैं। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके और पारा गिरने लगा है।

दिन चढ़ने के साथ ही आसमान को बादलों ने घेर लिया। किसानों के चेहरे पर रौनक है। उन्हें रबी की फसल बुवाई के लिए अच्छी बारिश का इंतजार है। जिले के सभी इलाकों में खरीफ की फसल कट चुकी है और किसान इस बीच गेहूं और अन्य फसलों के लिए खेत तैयार करने में जुटे हुए हैं। सिचाई के लिए पानी की व्यवस्था नहीं होने से किसानों के लिए मौसम उम्मीद की किरण लेकर आया हैं।

chat bot
आपका साथी