डीएम ने काटी धान की फसल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : डीएम रंजना राजगुरु ने गांव की महिलाओं के साथ खेत में धान की फस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 04:37 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 04:37 PM (IST)
डीएम ने काटी धान की फसल
डीएम ने काटी धान की फसल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : डीएम रंजना राजगुरु ने गांव की महिलाओं के साथ खेत में धान की फसल काटी। इस दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। मौका था धान की फसल की उपज जानने के लिए क्रॉप क¨टग प्रयोग का। जिसकी शुरुआत डीएम के हाथो से होनी थी। क्रॉप क¨टग एक्सपेरिमेंट यानी सीसीई की शुरुआत बुधवार को बिलौना गांव से हुई। जिला मुख्यालय से सटे इस गांव में डीएम रंजना राजगुरु ने दरांती लेकर धान काटना शुरू किया। इस दौरान वह एक कुशल किसान की तहर बैठकर धान काटती रही। इसी के साथ अन्य किसान महिलाओं ने डीएम का साथ दिया। बिलौना निवासी गंगा देवी के खेत में धान की फसल काटी गई। इसके अलावा अन्य किसानों के खेतों में भी क्रॉप क¨टग की जानी है। इसके लिए राजस्व कर्मचारी एक निश्चित खेत में कटाई कर फसल उपज का अनुमान लगाते हैं। धान के अतिरिक्त मडुआ, बाजरा व विभिन्न दालों के लिए भी क्रॉप क¨टग की जाती है। क्रॉप क¨टग के आधार पर ही फसल क्षति का आंकलन भी कर लिया जाता है। सीडीओ एसएसएस पांगती ने भी विभिन्न गांवों में क्राप क¨टग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

chat bot
आपका साथी