महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

बागेश्वर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 11:21 PM (IST)
महंगाई के विरोध में प्रदर्शन
महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिडरों के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी पर उतर आई है। उसे आम लोगों की चिता नहीं है। सरकार कुछ उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एसबीआइ तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां खाली सिलिडरों के साथ प्रदर्शन किया। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस से लेकर रोज उपयोग में आने वाली चीजों के दाम बढ़ाकर केंद्र ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस कारण पहाड़ों में यात्रा करना भी महंगा पड़ रहा है।

उन्होंने कहा पहले ही कई लोग कोरोना के चलते अपनी नौकरी गंवा बैठे हैं। अब वह जैसे-तैसे अपना गुजारा कर रहे हैं, सरकार उन्हें जीने नहीं दे रही है। इस तरह की मनमानी कतई सहन नहीं की जाएगी। आप प्रदेश में तीसरा विकल्प के रूप में काम कर रही है। जल्द भाजपा को गद्दी से उतारने का काम भी करेगी। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता लोगों की सुनने को तैयार नहीं हैं। इस मौके पर दिनेश कुमार, किशन विश्वकर्मा, किशोर तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

चौखुटिया विकास खंड में आम आदमी पार्टी का बूथ संवाद कार्यक्रम जारी है। इस क्रम शुक्रवार को पार्टी ने बैरती व भगतौला में सघन अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से आम लोगों को अवगत कराया तथा पार्टी से जुड़ने की अपील की। इस दौरान अनेक लोगों ने सदस्यता भी ग्रहण की। संगठन जिला कोऑडिनेटर राजेंद्र तिवारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व रोजगार के मुद्दों पर अपनी बात विस्तार से रखी।

कहा कि पार्टी दिल्ली मॉडल के तर्ज पर उत्तराखंड मॉडल पर कार्य करेगी। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की। संचालन विधानसभा संगठन मंत्री शिव कुमार ने बूथ संवाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई। इस अवसर पर खुशाल सिंह, प्रकाश उपाध्याय, बसंत बिष्ट, रवि मेहरा, गणेश मैनाली, मयंक, राधा देवी, कमला देवी व यशोदा देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी