संदिग्ध हालत में मिला पूर्व पैरामिलिट्री का शव

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले के कपकोट क्षेत्र में एक पूर्व पैरामिलिट्री जवान का शव संदिग्ध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM (IST)
संदिग्ध हालत में मिला पूर्व पैरामिलिट्री का शव
संदिग्ध हालत में मिला पूर्व पैरामिलिट्री का शव

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले के कपकोट क्षेत्र में एक पूर्व पैरामिलिट्री जवान का शव संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नरेंद्र ¨सह उम्र 45 साल पुत्र भूपाल ¨सह निवासी सु¨डग, कपकोट बीएसएफ से रिटायर हो चुका है। गुरुवार को सौंग क्षेत्र में गाजियाबाद फील्ड के पास ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर कपकोट थानाध्यक्ष उमेश राम आर्या व एसआई गोपाल राम पहुंचे। उन्होंने शव की जांच की तो पता चला कि उसके शरीर पर कोई गंभीर जख्म नहीं है। लेकिन शरीर में कई जगह खंरोच के निशान हैं। उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बताया कि वह घर वालों से अलग रहता था। बाकी घर वालों से उसकी अनबन रहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

============

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। हर दृष्टिकोण से पता किया जा रहा है।

-उमेश राम आर्या, थाना प्रभारी, कपकोट

chat bot
आपका साथी