पटाखे जब्त होने पर भड़के व्यापारी

संवाद सूत्र, कपकोट: भराड़ी व्यापार मंडल ने तहसील प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा करार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 10:34 PM (IST)
पटाखे जब्त होने पर भड़के व्यापारी
पटाखे जब्त होने पर भड़के व्यापारी

संवाद सूत्र, कपकोट: भराड़ी व्यापार मंडल ने तहसील प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा करार दिया है। उन्होंने व्यापारियों के उत्पीड़न पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पटाखे गोदाम में सीज करने के बजाए उन्हें पुलिस अपने साथ ले गई है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर ¨सह ऐठानी के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। लाइसेंस बनाने में फायर सर्विस के का¨रदे ना-नूकुर कर रहे हैं। जिससे व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पटाखे गोदाम में सीज करने के बजाए उसे पुलिस थाने ले गई है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये का आतिशबाजी का सामान है, जिससे व्यापारी को भारी नुकसान हुआ है। व्यापारी ने लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन किया है और पकड़ी गई आतिशबाजी का सामान हल्का है। व्यापारी महेश शाही, जगदीश ऐठानी, विमल ऐठानी, बसंत बिष्ट, प्रकाश जोशी ने कहा कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो वे आंदोलन करेंगे।

chat bot
आपका साथी