रातभर चलेगा पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य

जागरण संवाददाता बागेश्वर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मतगणना के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 11:21 PM (IST)
रातभर चलेगा पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य
रातभर चलेगा पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मतगणना के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीनों ब्लॉकों में बूथों की संख्या अधिक होने के कारण मतगणना का कार्य रात भर चलने की उम्मीद है। मतगणन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई हैं।

मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने सारी तैयारी कर ली हैं। बागेश्वर ब्लाक की मतगणना का कार्य डिग्री कालेज के सभागार में होगा। ब्लाक में 183 बूथ हैं। मतगणना के लिए 24 टेबल लगाई गई हैं। 8 राउंड तक मतगणना का कार्य चलेगा। उम्मीद है कि अधिक टेबल होने के कारण देर रात तक यहां परिणाम आ जाएंगे। कपकोट ब्लाक में 140 बूथ बनाए गए थे। मतगणना के लिए यहां 10 टेबल लगाई गई है। 14 राउंड तक मतगणना का कार्य चलेगा। गरुड़ ब्लॉक में 123 बूथ थे। यहां भी 10 टेबल लगाई गई है। 13 राउंड तक मतदान का कार्य चलेगा।

पहले ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान की सीटों के लिए मतगणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सीटों पर मतगणना होगी। रिटर्निग आफिसर केएन तिवारी ने बताया कि मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। मतगणना का कार्य देर रात तक या अगले दिन सुबह तक चलने की उम्मीद है।

======

दो पालियों में लगी कर्मचारियों की ड्यूटी

बागेश्वर: मतगणना को देखते हुए दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहली पाली सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगी। कर्मचारियों की दूसरी पाली रात 8 बजे से मतगणना का कार्य पूरा होने तक रहेगी। चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी