¨हदुत्व और गोमाता की रक्षा के लिए आगे आएं : युद्धवीर

संवाद सूत्र, गरुड़: तहसील के इंटर कालेज गागरीगोल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 10:54 PM (IST)
¨हदुत्व और गोमाता की रक्षा के लिए आगे आएं : युद्धवीर
¨हदुत्व और गोमाता की रक्षा के लिए आगे आएं : युद्धवीर

संवाद सूत्र, गरुड़: तहसील के इंटर कालेज गागरीगोल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग जारी है। शिविर के दौरान संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि ¨हदुत्व और गोमाता की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने स्वयंसेवकों को संघ के उद्देश्य भी बताए।

बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि आज ¨हदुत्व और गोमाता की रक्षा के लिए स्वयंसेवकों को आगे आने की जरुरत है। उन्होंने स्वयंसेवकों को संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए ही डॉ हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की और 17 मई 1926 में पहली शाखा शुरु हुई। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने मात्र आठ वर्ष की आयु में रानी विक्टोरिया के जन्मदिन पर बांटी गई मिठाई को कूड़ेदान में फेंककर देशभक्ति का परिचय दिया। बारह वर्ष की आयु में अंग्रेज अधिकारी के जन्मदिन का बहिष्कार किया। तेरह वर्ष की आयु में सुरंग बनाकर यूनियन जैक उतारने की योजना बनाई। उन्होंने डॉ हेडगेवार के जीवन की एक घटना बताते हुए कहा कि एक बार कसाई एक गाय को ले जा रहा था तो उन्होंने छत से कूदकर कसाई से गाय को मुक्त कराया।उन्होंने कहा कि डॉ हेडगेवार का जीवन आज भी अनुकरणीय है।इस मौके पर स्वयंसेवकों को सूर्य नमस्कार समेत कई प्रकार के खेल और शारीरिक का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर विभाग सह संघ चालक हरी दत्त जोशी, जिला प्रचारक नयनपाल, जिला बौद्धिक प्रमुख रमेश असवाल, सह प्रमुख कैलाश चंद्र जोशी, खंड कार्यवाह गिरीश चंद्र फुलारा, जिपंस शिव ¨सह बिष्ट, नंदन ¨सह अल्मिया, कैलाश बिष्ट, कैलाश जोशी, सूर्यांश वर्मा, तारा ¨सह रावत, कृष्णवर्धन जोशी, सुरेश जोशी, गणेश प्रसाद, अनिल पांडे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी