नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने को चलाया अभियान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर ¨सह के निर्देशन पर पुलिस सक्रिय हो गई है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 05:35 PM (IST)
नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने को चलाया अभियान
नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने को चलाया अभियान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर ¨सह के निर्देशन पर पुलिस सक्रिय हो गई है। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने को अभियान चलाया गया है। जिले में 45 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान काटा गया है। अभियान सभी थाना, चौकी में जारी रहेगा।

एसपी लोकेश्वर ¨सह ने कहा कि पहाड़ में शराब और अन्य नशे का प्रचलन बढ़ रहा है। जिसमें मासूम भी शामिल होने लगे हैं। स्कूल से बंग मार कर वे नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। यह ¨चता का विषय है और युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। जिसके तहत सभी थाना और चौ¨कयों को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस रेस्टोरेंट बार, ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर छापेमारी कर रही है। युवाओं को काउंस¨लग की जा रही है और उन्हें चेतावनी भी दी जा रही है। पुलिस जरूरत पड़ने पर उनके अभिभावकों से भी संपर्क कर रही है। सीओ महेश जोशी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा हे। नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के विरुद्ध सभी थाना, चौंकी प्रभारियों द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत 45 लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। जनपद के सभी होटल, ढाबों में समय-समय पर चे¨कग की जा रही है, जो भी होटल, ढाबा मालिक ग्राहकों को नशीले पदार्थ, शराब आदि पिलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो उनके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ऐसे पांच होटल संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

chat bot
आपका साथी