मलबे में फंसने के बाद बस खाई में गिरी, चमत्कार से बचे यात्री

बागेश्वर में कुमाऊं मंडल आनर्स यूनियन (केमू) की बस मलबे में धंसने के बाद खाई में जा गिरी। चमत्कार यह हुआ कि बस आठ मीटर गहराई में उतरने के बाद रुक गई।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 05 Aug 2017 09:07 AM (IST) Updated:Sat, 05 Aug 2017 10:45 PM (IST)
मलबे में फंसने के बाद बस खाई में गिरी, चमत्कार से बचे यात्री
मलबे में फंसने के बाद बस खाई में गिरी, चमत्कार से बचे यात्री

बागेश्वर, [जेएनएन]: पहाड़ों में लगातार बारिश और सड़कों पर भूस्खलन से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। आज सुबह बागेश्वर में कुमाऊं मंडल आनर्स यूनियन (केमू) की एक बस मलबे में धंसने के बाद खाई में फिसलती गई। चमत्कार यह हुआ कि बस आठ मीटर गहराई में उतरने के बाद पेड़ में अटक कर रुक गई। 

हादसा सुबह करीब सवा सात बजे हुआ। बागेश्वर-ताकुला-अलमोड़ा रोड पर केमू की बस अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। पौड़ी बैंड के पास सड़क पर मलबा आया हुआ था। इसी दौरान भूस्‍खलन हुआ। 

इस पर चालक ने बस को किसी तरह आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन बस मलबे में धंसते हुए खाई की और फिसलती चली गई। गनीमत यह रही कि बस करीब आठ मीटर नीचे खाई की तरफ पेड़ पर अटक गई।

बस में बीस लोग सवार थे। इनमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटे आई। पुलिस की टीम रेस्क्यू के लिए मौके में पहुंच गई थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: सेब से भरा ट्रक झील में समाया, चालक-क्लीनर लापता 

यह भी पढ़ें: काशीपुर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

यह भी पढ़ें: रायवाला में स्पीड ब्रेकर पर बाइक रपटने से साधु की मौत 

chat bot
आपका साथी