दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाएं

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापारी और पुलिस के मध्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 10:39 PM (IST)
दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाएं
दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाएं

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापारी और पुलिस के मध्य बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने तमाम सुझाव दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस र्किमयों को सम्मानित किया गया।

कोतवाली में प्रभारी टीआर वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज तक नगर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करेंगे और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने सिपाही नरेंद्र गोस्वामी को बीट पुलि¨सग में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए बीट ऑफिसर का नकद पुरस्कार दिया। दीपावली और नगर निकाय चुनाव में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल ने पुलिस सुधार में कई सुझाव दिए। उन्होंने त्योहारी सीजन में गश्त बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी समेत व्यापारी और पुलिस कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी