इंटर में लड़कियों ने तो हाईस्कूल में लड़कों ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले में इंटर की परीक्षा में लड़कियों ने तो हाईस्कूल की परीक्षा में लड़कों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 12:14 AM (IST)
इंटर में लड़कियों ने तो हाईस्कूल में लड़कों ने मारी बाजी
इंटर में लड़कियों ने तो हाईस्कूल में लड़कों ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले में इंटर की परीक्षा में लड़कियों ने तो हाईस्कूल की परीक्षा में लड़कों ने बाजी मारी। परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अच्छा रहा।

इंटर में इस बार 2177 लड़कों ने परीक्षा दी। जिनमें से 1974 लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.67 रहा। जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.24 प्रतिशत रहा। कुल 2309 लड़कियों ने परीक्षा दी। जिनमें से 2153 लड़कियां उत्तीर्ण हुई। हाईस्कूल की परीक्षा लड़कों के नाम रही। इसमें 84.40 प्रतिशत लड़के सफल रहे। 2276 लड़कों ने परीक्षा दी जिनमें से 1921 उत्तीर्ण हुए। लड़कियों का सफल प्रतिशत 83.76 रहा। कुल 2531 लड़कियों ने परीक्षा दी जिनमें से 2120 लड़कियां उत्तीर्ण हुई। मुख्य शिक्षाधिकारी हरीश चंद्र ¨सह रावत ने कहा कि इस बार परिणाम बेहतर रहे। सभी छात्र-छात्राओं के उच्च्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि लड़कियां पढ़ाई लिखाई में ज्यादा रुचि दिखा रही है। जिससे बेटी पढ़ाओ के प्रयास भी सार्थक हो रहे है। अगले वर्ष इससे बेहतर परिणाम की आशा है। जिले के सभी शिक्षक भी बधाई के पात्र है।

chat bot
आपका साथी