भाजपा ने बागनाथ घाट पर चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भाजपा ने स्वच्छ भारत अभियान की परिकल्पना को सच करने के लिए शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 05:44 PM (IST)
भाजपा ने बागनाथ घाट पर चलाया सफाई अभियान
भाजपा ने बागनाथ घाट पर चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भाजपा ने स्वच्छ भारत अभियान की परिकल्पना को सच करने के लिए शुक्रवार को बागनाथ घाट की सफाई की। जिलाध्यक्ष शेर ¨सह गढि़या ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक रहना है।

बागनाथ मंदिर घाट में बारिश के बाद काफी गंदगी फैली हुई थी। नदी का स्तर बढ़ने से रेत और बजरी घाट तक पहुंच गई थी। जिससे गंगा स्नान करने वालों को परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार घंटे तक सफाई अभियान चलाया। घाट में झाड़ू लगाया और पानी से धोया। जिलाध्यक्ष गढि़या ने अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर जीएस बाफिला, कुंदन परिहार, महेश खेतवाल, हरीश सोनी, कैलाश गढि़या, राजू परिहार, मनोज ओली, हयात ¨सह कोरंगा, दीपा आर्या, बसंती, दयाल कांडपाल, महेश नेगी, मथुरा प्रसाद, ईश्वर दत्त आदि मौजूद थे।

..........

धरमघर बाजार की सफाई में •ाुटे व्यापारी

संवाद सूत्र, धरमघर : व्यापारियों ने शुक्रवार को विवेकानंद कृषि अनुसंधान के कर्मी देव ¨सह पंचपाल के नेतृत्व में बाजार में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने रामलीला प्रांगण, जनमिलन केंद्र, रोडवेज स्टेशन आदि स्थानों की सफाई की। पॉलीथिन के कूड़े को एक स्थान पर रखा। व्यापारियों ने शपथ ली कि वे पॉलीथिन की ब्रिकी पर पूरी तरह रोक लगाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार सामान के लिए आने वाले ग्रामीणों को भी उन्हें सहयोग करना है। इस मौके पर देव ¨सह कोरंगा, प्रहलाद रावत, धीरज महरा, होशियार महर, पप्पू लाल वर्मा, मान ¨सह राठौर, रिचा वर्मा, चंद्र नाथ गोस्वामी, भरत कोरंगा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी