अल्टो कार सरयू नदी में गिरी, चार घायल

पिडारी मोटर मार्ग में अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर से गिर गई। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:13 AM (IST)
अल्टो कार सरयू नदी में गिरी, चार घायल
अल्टो कार सरयू नदी में गिरी, चार घायल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: पिडारी मोटर मार्ग में अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे सरयू नदी में गिर गई। वाहन में सवार चालक समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। डाक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मंगलवार की सुबह छातीखेत से बागेश्वर की तरफ आ रही आल्टो यूके02-9825 आरे के कभड़भ्योल पहाड़ी के समीप अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे सरयू नदी के किनारे गिर गई। घटना में वाहन चालक प्रकाश सिंह कालाकोटी (37) पुत्र सुरेश कालाकोटी निवासी छातीखेत, शेर बहादुर पुत्र बुद्ध बहादुर निवासी खाती, लक्ष्मी रावत (40) पुत्र नर बहादुर निवासी नेपाल, अर्जुन सिंह (40) निवासी बिहार, शेर बहादुर (38) निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना करीब साढ़े दस बजे की है। आरे गांव के नजदीक घटना होने से स्थानीय युवा दीपक खेतवाल, भूपेश खेतवाल, जेई रंजीत सिंह तत्काल घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने फायर और पुलिस को भी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पूर्व रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया और पुलिस, अग्निश्मन की टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डाक्टरों के अनुसार दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। नेपाली और बिहार के मजदूर घर जाने के लिए अनुमति पत्र बनाने एसडीएम कार्यालय आ रहे थे।

chat bot
आपका साथी