बागेश्वर पुलिस को एक स्वर्ण और कांस्य पदक

जागरण संवाददाता बागेश्वर 19वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय पुलिस एवं वाहिनी खेल प्रतियोगिता में बागे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 06:57 PM (IST)
बागेश्वर पुलिस को एक स्वर्ण और कांस्य पदक
बागेश्वर पुलिस को एक स्वर्ण और कांस्य पदक

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: 19वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय पुलिस एवं वाहिनी खेल प्रतियोगिता में बागेश्वर पुलिस के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक झटके हैं। गुरुवार को यहां पहुंचने पर एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने उन्हें पुरस्कृत किया।

दो से चार नवंबर तक पुलिस लाइन रुद्रपुर में कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिग, कबड्डी, बॉडी बिल्डिग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें बागेश्वर पुलिस टीम ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आरक्षी गोविद आर्य ने बॉक्सिग (56-60 किलोग्राम) में स्वर्ण पदक झटका। जबकि आरक्षी कुंदन खन्ना ने बॉक्सिग सूपर हेवीवेट (91+ किलोग्राम) में कांस्य और आरक्षी प्रकाश नेगी ने वेट लिफ्टिग (67 किलोग्राम) में कांस्य पदक जीतकर बागेश्वर को नई पहचान दी। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसपी ने नकद पुरस्कार प्रदान किए और उनके उच्जवल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि पुलिस टीम में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा और खेलों में बेहतर करने के साथ ही टीम अन्य दायित्वों का भी ईमानदारी के साथ निर्वहन करे।

chat bot
आपका साथी