बिना परमीशन के दून से आए 32 लोग क्वारंटाइन

बिना परमीशन देहरादून से 32 यात्री यहां पहुंच गए। पुलिस की मुस्तैदी के बाद वह नजर में आ गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 09:58 PM (IST) Updated:Thu, 14 May 2020 06:11 AM (IST)
बिना परमीशन के दून से आए 32 लोग क्वारंटाइन
बिना परमीशन के दून से आए 32 लोग क्वारंटाइन

जासं, बागेश्वर: बिना प्रमीशन से देहरादून से 32 यात्री यहां पहुंच गए। पुलिस की मुस्तैदी के बाद वह पकड़े गए। उन्हें एक स्थानीय होटल में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई भी करेगी। वहीं, अन्य जिलों की पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

देहरादून से मंगलवार की रात करीब नौ बजे यात्रियों से भरी बस यहां पहुंची। पुलिस ने बस को चेकिग के लिए रोका। बस में बिना परमिशन, बिना जरूरी कागजात के 32 यात्री बैठे हुए थे। केवल एक कागज की पर्ची पर पांच जिलों की सीमा पार कर बस यहां पहुंच गई। स्थानीय पुलिस ने यदि मुस्तैदी नहीं दिखाई होती तो ये लोग चुपके से अपने घरों तक पहुंच जाते। पुलिस के अनुसार बस में अनुमति संबंधित कई खामियां थी। यहां पहुंचकर दो लोग प्रशासन को भी गुमराह कर रहे थे। मामला गंभीर हो सकता है। जिसकी प्रशासन गंभीरता से जांच करेगा और लापरवाही किस स्तर पर हुई यह भी जांच का विषय है। इधर, सीओ महेश चंद्र जोशी ने बताया कि बिना प्रमीशन के लोग यहां पहुंचे। उन्हें स्थानीय होटल में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

chat bot
आपका साथी