बस से 30 किलो मावा बरामद, लिया सैंपल

जागरण संवाददाता बागेश्वर खाद्य सुरक्षा एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त छापेमारी को अंजाम दिया और बस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:53 PM (IST)
बस से 30 किलो मावा बरामद, लिया सैंपल
बस से 30 किलो मावा बरामद, लिया सैंपल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: खाद्य सुरक्षा एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त छापेमारी को अंजाम दिया और बस से मावा बरामद किया। जांच के लिए मावा के सैंपल भरे गए। इधर छापेमारी से अब बस मालिकों में भी हड़कंप मच गया है।

गुरुवार को हुई छापेमारी में दीपावली पर्व को लेकर विभाग सतर्क दिखा। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के निर्देश पर चेकिग अभियान को अंजाम दिया गया। हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ आ रही बस में तीस किलो खोया पाया गया। यह खोया बरेली से आ रहा था और खोया मंडी से स्थानीय व्यापारियों को आपूíत की जा रही थी। इसके अलावा टीम ने बेसन का नमूना कठपुड़ियाछीना बाजार से लिया है। जिला अभिहित अधिकारी एके फुलेरिया ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पकड़ा गया मावा और बेसन के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे है। जांच में मिलावट आदि पाए जाने पर संबंधित मावा बिक्रेता के खिलाफ कार्रवाई तय है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीसी फुलारा, एसआइ डीएस बिष्ट, सूजान सिंह डोभाल, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी