20 प्रवासी पहुंचे, 52 नेपालियों की वतन वापसी

बागेश्वर में प्रवासियों का अपने घर लौटना और विदेशियों व अन्य प्रदेशों के नागरिकों के यहां से जाने का क्रम जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:19 AM (IST)
20 प्रवासी पहुंचे, 52 नेपालियों की वतन वापसी
20 प्रवासी पहुंचे, 52 नेपालियों की वतन वापसी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: प्रवासियों का अपने घर लौटना और विदेशियों व अन्य प्रदेशों के नागरिकों का अपने घर जाने का क्रम जारी है। अब तक 1309 नेपाली अपने वतन वापस लौट चुके है।

शनिवार को बिलौना बस स्टेशन में परिवहन निगम की एक बस से 20 प्रवासी पहुंचे। जो राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, गाजियाबाद तथा देहरादून आदि स्थानों से आए। सभी लोगों का स्वास्थ परीक्षण व थर्मल स्क्रीनिग के साथ-साथ डाटा तैयार किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया।

इधर नेपाली मजदूरों का अपने देश को जाने का क्रम जारी है। रोडवेज की दो बसों में 52 नेपाली मजदूर अपने घर को रवाना हुआ। इससे पूर्व सभी मजदूरों का डिग्री कॉलेज परिसर मे स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन मजदूरों को रवाना करने से पहले शारीरिक दूरी की जानकारी दी गई। वहीं बीमारी से बचाव के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर एके जॉन, अनिल चौधरी, डॉ. प्रमोद सिंह जंगपांगी, हरीश रावल, रवीन्द्र नैनवाल, नायब तहसीलदार दीपिका आर्या, परवीन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी