समाज में व्याप्त कुरीतियों के खात्मे को आगे आएं युवा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: स्वामी अग्निवेश ने कहा कि समाज को बुराइयों और कुरीतियों से मिटाने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 06:53 PM (IST)
समाज में व्याप्त कुरीतियों के खात्मे को आगे आएं युवा
समाज में व्याप्त कुरीतियों के खात्मे को आगे आएं युवा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: स्वामी अग्निवेश ने कहा कि समाज को बुराइयों और कुरीतियों से मिटाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में नशा, अपराध, महिला ¨हसा आदि बढ़ रहे हैं। इससे चारों और अशांति का वातावरण बन रहा है। उन्होंने बच्चों से समरसता का माहौल पैदा करने के लिए समाज को जागृत करने को कहा।

शुक्रवार को विवेकानंद इंटर कालेज मंडलसेरा में पर्यावरण सप्ताह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अग्निवेश ने यह बातें कही। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और स्वामी अग्निवेश ने दीप जलाकर किया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, स्वच्छता आदि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने को कहा। कहा कि समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच से बचाने के लिए बच्चों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कुरीतियां समाज को पीछे की ओर धकेल देती है। जिससे देश का विकास रुक जाता है। उन्होंने बच्चों से समाज और देश के उत्थान को लगातार प्रयासरत रहने को कहा। इस मौके प्रधानाचार्य तारा ¨सह रावत, वृक्ष प्रेमी किशन ¨सह मलड़ा, गो¨वद ¨सह भंडारी, मनोज, रमेश प्रकाश पर्वतीय सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौधरोपण भी हुआपर्यावरण सप्ताह के समापन अवसर पर विवेकानंद स्कूल में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने स्वागत गीत, वंदना और लोक व फिल्मी गीतों पर आकर्षक नृत्य पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। वृक्ष प्रेमी किशन ¨सह मलड़ा के उपलब्ध कराए पौधों का उपस्थित लोगों ने विद्यालय परिसर में रोपण किया। स्कूली बच्चों के बीच बाद निबंध, भाषण, लोकगीत, काव्यपाठ की प्रतियोगिताएं भी कराई गई। जिसमें मानसी मेहरा, प्रीति कनवाल, गरिमा तिवारी, अभिषेक ने बाजी मारी। उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

chat bot
आपका साथी