जानलेवा बना सड़क पर गाड़ी चलाना

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: राष्ट्रीय राजमार्ग व राजकीय मार्गों की सड़कों पर बने गड्ढे जानलेवा बने हुए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 May 2017 04:18 PM (IST) Updated:Sat, 27 May 2017 04:18 PM (IST)
जानलेवा बना सड़क पर गाड़ी चलाना
जानलेवा बना सड़क पर गाड़ी चलाना

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: राष्ट्रीय राजमार्ग व राजकीय मार्गों की सड़कों पर बने गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं। ये दुर्घटना का सबब बनते जा रहे हैं। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतने को मजबूर होना पड़ रहा है।

जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय व राज्य मोटर मार्गों हालत बेहद खराब हो चली है। जगह-जगह गड्ढा युक्त सड़कें जानलेवा बन गई हैं। बरसात में तो यह और भी खतरनाक हो गई हैं। इन गड्ढों में पानी भरने के बाद पता नही चल रहा कि कितना बड़ा गड्ढा है। कई बार इन पानी भरे गड्ढों के चक्कर में दुर्घटनाएं भी हो रही है। वहीं पैदल चलने वालों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क के किनारे पैदल भी नही चल पा रहे हैं। कई बार तो लोगों के कीचड़ से कपड़े खराब हो रहे हैं। सबसे बुरे हाल राष्ट्रीय राजमार्ग के हैं। कांडा मार्ग, गोमती पुल, तहसील रोड आदि पर तो बारिश के समय चलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसा ही हाल डीएम दफ्तर व विकास भवन को जाने वाले सड़क मार्ग का है। यही हाल कपकोट व गरुड़ मोटर मार्ग का भी है।

अब बरसात का सीजन भी शुरू होने लगा है। विभाग भी फिलहाल इन गड्ढों को ठीक करने में कोई रुचि नही दिखा रहा है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

------------------

सड़क काम रुकने से आक्रोश

बागेश्वर: पपोली के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का काम शुरू करने की मांग की है। ग्रामीण प्रवीण पपोला ने बताया कि बेड़ा मझेड़ा के पास सड़क का काम रुका हुआ है। जिससे पपोली, नायली, रीमा, किरोली, जारती के ग्रामीण अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

===============

सड़कों के गड्ढों को जल्द ठीक कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द हाटमिक्स का कार्य किया जाएगा। मौसम खराब होने के कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

-हितेश कांडपाल, एई, राष्ट्रीय राजमार्ग

chat bot
आपका साथी