लापता महिला का शव मिला

बागेश्वर : थाना कपकोट के अंतर्गत ग्राम फरसाली से चार दिन पूर्व लापता महिला का शव बालीघाट से बरामद कि

By Edited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 10:48 PM (IST)
लापता महिला का शव मिला

बागेश्वर : थाना कपकोट के अंतर्गत ग्राम फरसाली से चार दिन पूर्व लापता महिला का शव बालीघाट से बरामद किया है। फरसाली निवासी चंद्रा देवी (40)पत्‍‌नी त्रिलोक राम गत 27 जुलाई को घास काटने के लिये जंगल गई हुई थी, लेकिन तब से वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। गुरुवार को पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सरयू नदी किनारे से महिला की दराती, चप्पल तथा रस्सी बरामद की थी। शुक्रवार की सुबह बालीघाट के ग्रामीणों ने सरयू नदी किनारे महिला का शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त फरसाली निवासी चंद्रा देवी के रूप में की। महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि नदी किनारे शौच के लिये गई थी अचानक तेज बहाव में की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई होगी।

chat bot
आपका साथी