नशे में वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार

बागेश्वर : दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। प

By Edited By: Publish:Mon, 04 May 2015 10:24 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2015 10:24 PM (IST)
नशे में वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार

बागेश्वर : दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चालक को नशे में पाया। वाहन चालक का मेडिकल कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अल्टो कार सीज कर दी गई।

पिछले दो सप्ताह में दो वाहन दुर्घटनाओं के बाद पुलिस ने वाहनों की चेकिंग का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस द्वारा ओवर लोडिंग व नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों की हेलमेट चेकिंग की जा रही है। रविवार की सायं कोतवाल हरक सिंह फिरमाल नियमित गश्त चेकिंग पर थे। कांडा मोटर मार्ग में वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने पाया कि अल्टो कार यूए- 02- 2233 का चालक नशे में है। जिस पर उन्होंने इसका जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। नशे की पुष्टि के बाद पुलिस ने अल्टो कार को सीज कर दिया तथा चालक राजेंद्र सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी छौना को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि पुलिस का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम रोकने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग की अपील की है।

chat bot
आपका साथी