रेल निर्माण संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर/गरुड़ : बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने बागेश्व

By Edited By: Publish:Sun, 19 Apr 2015 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2015 10:40 PM (IST)
रेल निर्माण संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर/गरुड़ : बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने बागेश्वर और गरुड़ में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन को धार देने के लिए पूरे जिले में नए सदस्य बनाए जाएंगे।

रविवार को रेल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्य जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने के बाद गरुड़ पहुंचे। यहां समिति के सदस्यों ने कहा कि वर्षो से टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। परंतु सरकारें इस मांग को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। यह पहाड़ का दुर्भाग्य है कि आजादी के छह दशक बीतने के बाद भी इस क्षेत्र को रेल लाइन से नहीं जोड़ा गया। यदि रेल लाइन का निर्माण हो तो बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों की जनता को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी और तेजी से विकास होगा। वक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों पर भी इस मामले में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया। इस मौके पर बीस लोगों को समिति से जोड़ा गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन को बल देने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाकर सैकड़ों नए सदस्य बनाए जाएंगे। बाद में डंगोली और गागरीगोल में भी सभाओं का आयोजन कर रेल निर्माण संघर्ष समिति ने लोगों से आंदोलन में भागीदारी करने का आहवान किया।

इसमें समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी, महासचिव खड़क राम आर्या, संरक्षक प्रवीण सिंह दफौटी, डुंगर सिंह नेगी, प्रताप सिंह गड़िया, हयात सिंह मेहता, मोहन चंद्र जोशी, पार्वती पांडे, सरस्वती, हेमा जोशी, देवकीनंदन जोशी, हरीश जोशी, रतन राम, हरीश रावत, किशन नाथ गोस्वामी, मोहन चंद्र जोशी, राधा लोहुमी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी