महिलाएं अनशन पर, प्रशासन पत्थरदिल

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में पानी जैसे बुनियादी मुद्दे पर महिलाएं कर रही अनशन मगर प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 05:12 AM (IST)
महिलाएं अनशन पर, प्रशासन पत्थरदिल
महिलाएं अनशन पर, प्रशासन पत्थरदिल

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : पानी जैसे बुनियादी मुद्दे पर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर ईड़ा के बाशिंदों का पारा और चढ़ गया है। आठ दिन से आमरण अनशन पर बैठे दो आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना दिए जाने के बावजूद किसी अधिकारी के सकारात्मक रुख न दिखाने पर ग्रामीणों ने सामूहिक भूख हड़ताल की चेतावनी दोहराई है।

ग्राम पंचायत ईड़ा में पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे विपिन आर्या व उमेश बिष्ट की सेहत गुरुवार को बिगड़ गई। इधर दीपक बिष्ट, मोहन सिंह तथा कमल बिष्ट बीते चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बीते रोज 102 वर्षीय गोपुली देवी व 90 वर्ष की भागुली देवी समेत छह महिलाओं के अनशन पर बैठने से आंदोलन को नई धार भी मिली है।

अनशन पर बैठी कुंती देवी, लीला देवी, सरस्वती देवी, अनीता देवी, राधा देवी, नंदी देवी व अन्य महिलाओं ने कहा कि करीब चार किमी दूर से पानी ढोना उनकी नियति बन गई है। पानी के जुगाड़ में सारा दिन बर्बाद हो जा रहा। चेतावनी दी कि शासन प्रशासन अभी भी नहीं जागा तो सभी महिलाएं सामूहिक भूख हड़ताल शुरू करने को बाध्य होंगी।

========

कल्याड़ीगैर के पास बने टैंक में गुरुवार को छह टैंकर पानी छोड़ा गया है। वहा से लिफ्ट कर पानी मुख्य टैंक में छोड़ा जाएगा। स्त्रोत में पानी कम होने से योजना बेदम है। फिर भी स्टाक किए गए पानी को सभी तोकों तक पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं। शुक्रवार शाम तक कुछ और राहत मिलने की संभावना है।

- एसएस रौतेला, कनिष्ठ अभियंता जल संस्थान

chat bot
आपका साथी