कब बनेगी मुख्यमंत्री की घोषणा वाली पाíकंग

अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने केपाíकंग बनवाने का सीएम ने की थी घोषणा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 05:13 AM (IST)
कब बनेगी मुख्यमंत्री की घोषणा वाली पाíकंग
कब बनेगी मुख्यमंत्री की घोषणा वाली पाíकंग

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए माल रोड पर पाíकंग बनाने की घोषणा मात्र घोषणा बन कर रह गई है। तीन वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने अल्मोड़ा दौरे के दौरान यहां पाíकंग बनाने की स्वीकृति दी थी। पालिका ने पाíकंग के लिए लोनिवि से आगणन करवाया। 1659.92 लाख की लागत से बनने वाली इस पाíकंग की फाइल शासन में अटकी पड़ी है।

वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माल रोड में पाíकंग बनाने की घोषणा की। जिसके बाद नगर पालिका ने पंचधारा की भूमि चयनित कर आगणन बनाकर शासन को भेजा था। लेकिन पिछले तीन वर्षो से यह घोषणा मात्र घोषणा बन कर रह गई। मुख्यमंत्री की घोषणा का यह कार्य अभी तक मूर्त रुप नहीं ले सका। हालांकि एक वर्ष पूर्व शासन स्तर से मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सर्वे टीम यहां सर्वे के लिए भेजी गई। जिन्होंने लोगों को इस स्थान पर ऑटोमेटिक कार पाíकंग बनाने का कार्य जल्द शुरु कर देने की बात कही। लेकिन कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पाíकंग की उचित व्यवस्था न होने से समय समय पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। सड़क किनारे व फुटपाथ में वाहन खडे़ रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब तो लोग कहने लगे है कब बनेगी मुख्यमंत्राी की घोषणा वाली पाíकंग।

-------

नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए मुख्यमंत्री ने पाíकंग बनाने की घोषणा 2017 में की थी। माल रोड पर पंचधारा की भूमि को चयनित कर उसका आगणन कर शासन को भेजा था। लगातार पत्राचार किया जा रहा है। लेकिन स्थिति जस की तस है।

- प्रकाश चंद्र जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी