अल्मोड़ा में ललित अध्यक्ष और विक्रम बने उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के चुनावों में इस बार भाजपा ने परचम फ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 10:49 PM (IST)
अल्मोड़ा में ललित अध्यक्ष और विक्रम बने उपाध्यक्ष
अल्मोड़ा में ललित अध्यक्ष और विक्रम बने उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के चुनावों में इस बार भाजपा ने परचम फहराया है। यहां ललित लटवाल को अध्यक्ष और विक्रम सिंह को बैंक का उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया।

निर्वाचन अधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि उत्तराखंड सहकारी समिति नियमावली के प्रावधानों के तहत प्रबंध समिति के अध्यक्ष के लिए ललित लटवाल को अध्यक्ष और विक्रम सिंह को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। जबकि उत्तराखंड को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन के लिए हृदयेश सिंह, इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव के लिए सुंदर सिंह को सदस्य घोषित किया गया है। इसी प्रकार उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सामान्य निकाय के गठन के लिए पुष्पा बिष्ट, ललित लटवाल, आनंद सिंह और रमेश चंद्र को सदस्य घोषित किया गया है। पदाधिकारियों के चयन के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। सहकारी बैंक में परचम लहराने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, रमेश बहुगुणा, धर्मेद्र बिष्ट, राजीव गुरुरानी, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, रोहित कार्की, सोबू साह, हरीश कनवाल, विपिन भट्ट, विकास कन्नौजिया, अभय साह, मनोज जोशी, जगमोहन बिष्ट, दीप्ति सोनकर, अमित साह, महेश नयाल, कृपाल नयाल, राजेंद्र कैड़ा, शिव सिंह, घनश्याम जोशी, रघुवर सिंह, मधुबाला, पुष्पा बिष्ट, कमला बहुगुणा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी