गणपति के जयकारों से गूंजायमान हुई पर्यटक नगरी

संवाद सहयोगी रानीखेत श्रीगणेश महोत्सव पर पर्यटक नगरी भगवान गणेश के शोभायात्रा में आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 06:38 AM (IST)
गणपति के जयकारों से गूंजायमान हुई पर्यटक नगरी
गणपति के जयकारों से गूंजायमान हुई पर्यटक नगरी

संवाद सहयोगी, रानीखेत : श्रीगणेश महोत्सव पर पर्यटक नगरी भगवान गणेश के शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा। गणपति के जयकारों से पर्यटन नगरी गुंजायमान हो उठी। भव्य शोभायात्रा के बीच जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ युवा टोलियों में हांडी फोड़ने की होड़ खास आकर्षण रही।

पंचेश्वर महादेव शिव मंदिर से मंगलवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जो जरूरी बाजार, द्योलीखेत, रोडवेज, सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची। यहां युवाओं की टोलियों में मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता हुई। शोभायात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। शोभायात्रा व हांडी फोड़ प्रतियोगिता देखने को भक्तों का रेला उमड़ा। इसके बाद शोभायात्रा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर गनियाद्योली, पिलखोली, उपराड़ी, बजोल, बमस्यूं होते हुए भुजान में शिप्रा एवं कोसी नदी के संगम पर पहुंची जहां विधिवत मूर्ति का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में गणेश मंडल समिति अध्यक्ष रामचंद्र मराठा, विवेक वर्मा, दीपक वर्मा, विनोद वर्मा, अतुल अग्रवाल, सुभाष मराठा, नरेश धवन, नाना साहेब मराठा, हिमांशु रावत, उमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

============

व्यापारी नेताओं ने लगाए स्टॉल

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जलपान आदि व्यवस्था के लिए व्यापार मंडल ने स्टॉल लगाया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, हेमंत बिष्ट, दीवान सिंह, भूपेंद्र रावत आदि कारसेवा में जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी