बागियों को किया बाहर अन्य को चेतावनी

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कांग्रेस से बगावत कर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 10:29 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 10:29 PM (IST)
बागियों को किया बाहर अन्य को चेतावनी
बागियों को किया बाहर अन्य को चेतावनी

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कांग्रेस से बगावत कर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे व बागियों का समर्थन करने वाले कांग्रेसियों को कांग्रेस सह प्रभारी राजेश धर्माणी व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश चंद्र जोशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बगावत कर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे त्रिलोचन जोशी व अख्तर हुसैन को पार्टी से निष्कासित करने के साथ ही उनका समर्थन कर रहे केवल सती, मनोज सनवाल, पंकज वर्मा, सुनील कर्नाटक, अमरनाथ रावत, घनानंद जोशी, जीवननाथ वर्मा, दानिश खान, कमल पंत, सूरज वाणी, फईम खान को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करें। वहीं कांग्रेस से बगावत करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी, पीसीसी प्रवक्ता केवल सती व जिला उपाध्यक्ष पूर्व में ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की बात कह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी