मातृशक्ति की पंचायत में उठा पलायन व खेती का मुद्दा

द्वाराहाट में पलायन समेत पर्वतीय क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं के निदान को मातृशक्ति ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। महिला एकता परिषद के बैनर तले नारीशक्ति ने पंचायत की। बदहाल स्वास्थ्य सेवा पर सवाल उठाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 05:04 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 05:04 PM (IST)
मातृशक्ति की पंचायत में उठा पलायन व खेती का मुद्दा
मातृशक्ति की पंचायत में उठा पलायन व खेती का मुद्दा

संस, द्वाराहाट : पलायन समेत पर्वतीय क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं के निदान को मातृशक्ति ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। महिला एकता परिषद के बैनर तले नारीशक्ति ने पंचायत की। बदहाल स्वास्थ्य सेवा पर सवाल उठाया। वहीं खत्म होती खेती व फसलों को जंगली जानवरों से बचाने को सरकार की ओर से ठोस कदम न उठाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। महिलाओं ने राशन से जुड़ी योजनाएं पात्रों तक न पहुंचने का मुद्दा भी उठाया। चेताया कि जल्द समस्याओं का निदान न होने पर सड़क पर उतरेंगी।

विकासखंड के सुदूर चौड़ाखाल में महिला एकता परिषद की पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि अरसे से मांग उठाए जाने के बावजूद बंदरों व जंगली जानवरों से खेती को बचाने की दिशा में सरकारें कोई काम नहीं कर रही हैं। कर्ज के बोझ तले किसान खेती छोड़ रहे। बेरोजगारी बढ़ रही। स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। ऐसे में गांवों से पलायन तेजी से बढ़ रहा है।

सरकार की नाकामी से नाराज मातृशक्ति ने निर्णय लिया कि पलायन को रोकने को महिलाएं पशुपालन व स्वरोजगार की मुहिम शुरू करेंगी। उन्होंने क्षेत्र में दुग्ध डेयरी खोले जाने पर भी जोर दिया। इस दौरान कोरोनाकाल में सरकारी योजना के तहत पात्रों तक राशन का लाभ न पहुंचाने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि राशनकार्ड न होने से गरीब तबका परेशान है। उन्होंने राशन कार्डो के पुन: सर्वे तथा जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिलाने की पुरजोर मांग उठाई गई। परिषद की हेमा नेगी, गायत्री देवी, दुर्गा बिष्ट, पुष्पा रावत, काति देवी, भगवती देवी, जानकी देवी, कमला देवी, नंदी देवी आदि ने विचार रखे। बाद में 'चलो गाव की ओर' अभियान चलाया गया। इसमें संयोजक मोहन काडपाल ने महिलाओं को सैनिटरी नेपकिन, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, दवाइया, मास्क, सेनिटाइजर आदि बांटे। कोरोना को हराने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन की अपील भी की।

chat bot
आपका साथी