पर्यवेक्षकों ने उम्मीदवारों की टटोली नब्ज

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: नगर पालिका चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी में निवर्तमान अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 11:00 PM (IST)
पर्यवेक्षकों ने उम्मीदवारों की टटोली नब्ज
पर्यवेक्षकों ने उम्मीदवारों की टटोली नब्ज

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: नगर पालिका चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी में निवर्तमान

अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जोशी सहित 15 कार्यकर्ताओं ने अपने दावेदारी प्रस्तुत की है। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे दो सदस्यीय पर्यवेक्षक दल में शामिल नैनीताल निवासी उपाध्यक्ष डॉ. रमेश पांडेय व पूर्व विधायक चंपावत हेमेश खर्कवाल ने सभी के आवेदन लिए। इस मौके पर एक-एक कर सभी प्रत्याशियों से पर्यवेक्षक रूबरू हुए। बाद में

होटल एंबेस्डर में एक-एक आवेदक प्रत्याशियों से पर्यवेक्षक व्यक्तिगत रूप से मिले और उनसे बात की।

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी के चयन के लिए अल्मोड़ा आए पर्यवेक्षकों ने दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान जहां युवाओं को आगे बढ़ाने के पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के विजन को बताया। वहीं यह भी कहा कि चुनाव कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव के रिहर्सल से कम नहीं है। इसको कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ लें। पर्यवेक्षक पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं व आवेदन करने वाले 15 प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस में बेहतरीन प्रत्याशियों की कोई कमी नहीं है। यहां से आवेदन करने वाले 15 कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए पूरे मनोयोग से काम किया है। पार्टी का भी पूरा प्रयास है कि ऐसा प्रत्याशी का चयन हो जो सभी को साथ लेकर चले। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बहुमत, कार्यो आदि फीडबैक के आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा और अंत में पार्टी नेतृत्व द्वारा टिकट फाइनल किया जाएगा। =========== सोशल मीडिया में युवाओं की बढ़ती धमक

पर्यवेक्षक डॉ. रमेश पांडेय व पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के सामने पार्टी की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक अमित जोशी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिसमें उनका कहना था कि नगर पालिका चुनाव में युवा को प्रत्याशी के तौर पर चयन किया जाएगा तो चुनाव जीतना अधिक सहज रहेगा। दिए गए 15 आवेदनों में अधिकांश आवेदकों की आयु 50 वर्ष से कम ही है। पूर्व विधायक पर्यवेक्षक ने माना कि पार्टी युवाओं को कमान देने पर पूरी तरह गंभीर है। पार्टी अध्यक्ष का भी यही विजन है कि अधिक से अधिक युवाओं को मौका दिया जाए। इसके बाद भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं की जाएगी उनको साथ लेकर चुनाव लड़ा जाएगा और जीत दर्ज की जाएगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी व निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जोशी की तरफ से कराए गए विकास कार्यक्रमों को गिनाया। उनका कहना था कि यह दोनों कार्यकर्ता पार्टी के आधार हैं। इनका सहयोग लेकर ही कोई प्रत्याशी चुनाव जीत सकता है। हालांकि पर्ववेक्षकों के सामने 15 आवेदकों में

उत्तम से सर्वोत्तम प्रत्याशी का चयन टेढी खीर है। वहीं युवाओं की भावनाओं को नजरअंदाज करना भी आसान नहीं दिखाई दे रहा। पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी व उनकी टीम की महिला कार्यकर्ताओं से भी उनके विचार जाने। ========== इन्होंने दिए आवेदन पर्यवेक्षक द्वय के सामने लक्ष्मेश्वर से सभासद अशोक पांडेय, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित जोशी, एडवोकेट केवल सती, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जोशी, मनोज सनवाल, पूर्व सभासद प्रकाश पांडेय, त्रिलोचन जोशी सहित 15 कार्यकर्ताओं ने अपना आवेदन अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत किया है।

chat bot
आपका साथी