स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बने महिलाएं

संस, चौखुटिया: सार्थक प्रयास संस्था द्वारा घुंगोली बसभीड़ा में क्षेत्र के 30 महिलाओं को सिल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:00 PM (IST)
स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बने महिलाएं
स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बने महिलाएं

संस, चौखुटिया: सार्थक प्रयास संस्था द्वारा घुंगोली बसभीड़ा में क्षेत्र के 30 महिलाओं को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसकी विधिवत शुरुआत रविवार को सादे समारोह में पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल व बीसी जोशी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। कहा कि सिलाई कढ़ाई इसका एकसशक्त माध्यम बन सकता है। इसलिए प्रशिक्षण को गंभीरता से लें एवं बाद में हासिल ज्ञान को धरातल पर उतारें।

उन्होंने अपनी ओर से संस्था को दो मशीनें देने का भी बचन दिया। कार्यक्रम में उमेश पंत ने बताया कि क्षेत्र के 30 महिलाओं व युवतियों को सिलाई व कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाएगा। ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य क्षेत्रों में इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। संचालन हंसा अमोला व पवन तिवारी ने किया। पूनम कांडपाल, बाला दत्त तिवारी व गिरीश चंद्र भट्ट ने भी विचार व सुझाव रखे। इस अवसर पर सुषमा पंत, संजय वर्मा, दीपा पांडे, हेमलता, मीना किरौला, एनबी तिवारी, प्रधान धीरज तिवारी, रमेश कांडपाल, दीपक व गोकुल कांडपाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी