कुर्सी दौड़ में संगीता व चम्मच में रेनू ने मारी बाजी

संवाद सूत्र ताड़ीखेत (रानीखेत) राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरखेत में प्रतिभा दिवस के मौके पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 10:50 PM (IST)
कुर्सी दौड़ में संगीता व चम्मच में रेनू ने मारी बाजी
कुर्सी दौड़ में संगीता व चम्मच में रेनू ने मारी बाजी

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरखेत में प्रतिभा दिवस के मौके पर अभिभावकों व शिक्षकों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। कुर्सी दौड़ में संगीता व चम्मच दौड़ में रेनू ने बाजी मारी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने वाली शिक्षिका संगीता वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विकासखंड के सुदूर प्रावि खिरखेत में अभिभावक माताओं की बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। प्रधानाध्यापिका इमराना परवीन ने माताओं ने बच्चों को सुयोग्य बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान मौजूद माताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने पर शिक्षिका संगीता वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष रेनू जोशी, मुन्नी देवी, ललिता बिष्ट, कविता बिष्ट, भगवती गोस्वामी, दुर्गा देवी, लता तिवाड़ी सुनीता व प्रेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

==================

ये रही विजेता

कुर्सी दौड़, महिला वर्ग : संगीता वर्मा, जयश्री साह, सुनीता देवी

पुरुष वर्ग : गिरीश चंद्र बेलवाल, गणेश चंद्र

चम्मच दौड़, महिला वर्ग: रेनू जोशी, मंजू देवी व चंपा बिष्ट

पुरुष वर्ग : विनोद कुमार, कुबेर राम व मुन्ना आर्या

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी