बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

संवाद सहयोगी, रानीखेत : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर 'बाल दिवस' धू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:12 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:12 PM (IST)
बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद
बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

संवाद सहयोगी, रानीखेत : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर 'बाल दिवस' धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। गोष्ठी के जरिये शिक्षाविदें ने पं. नेहरू के सपनों के राष्ट्र निर्माण को तत्पर रहने का आह्वान किया।

नगर के जीजीआइसी, मिशन इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, जीआइसी द्वारसौं, मजखाली, जैनोली, खिरखेत, भारती चिल्ड्रन स्कूल मजखाली, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल नैनी, चैतन्य माउंटेश्वरी मजखाली, विवेकानंद विद्या मंदिर में भी विविध कार्यक्रमों के साथ चाचा नेहरू को याद किया गया। इधर कांग्रेस कार्यालय में जंयती पर चाचा नेहरू को याद किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश पांडे, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, चंदन बिष्ट, कुलदीप कुमार, रघुनंदन शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर कोसी घाटी स्थित आयुष्मान कांवेंट स्कूल में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई।

==================

ताड़ीखेत में हुई गोष्ठी

ताड़ीखेत : जवाहर नवोदय विद्यालय, जीजीआइसी, प्रेम विद्यालय, मॉर्डन पब्लिक स्कूल, केपीएस, न्यू ऑन एकेडमी जैनोली, वीरशिवा स्कूल चिलियानौला, प्राथमिक विद्यालय बजीना आदि में भी बाल दिवस पर गोष्ठी के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए।

===============

मीनाक्षी, रिया व मनीषा ने मारी बाजी

द्वाराहाट : जीआइसी असगोली में बाल दिवस का शुभारंभ बीईओ एसएस बिष्ट ने किया। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के क्विज में सुभाष सदन ने बाजी मारी। इसके अलावा वादविवाद व निबंध में मीनाक्षी जोशी, रिया अधिकारी व मनीषा पुरी ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रधानाचार्य गिरधर सिंह मेहरा, भीम सिंह धामी, विनोद पपनै, बीएस बिष्ट व राजेंद्र प्रसाद आदि शिक्षक मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

chat bot
आपका साथी