रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें छात्र

विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर इसकी प्राप्ति के लिए कठोर मेहनत करें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:58 PM (IST)
रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें छात्र
रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें छात्र

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विद्यार्थी, जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर इसकी प्राप्ति के लिए कठोर मेहनत करें। यह बात राजकीय इंटर कालेज बिरौड़ा में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कही। उन्होंने विद्याíथयों से डिजिटल इंडिया की लक्ष्य प्राप्ति में भी योगदान का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय की जरूरत को देखते हुए एक एलईडी तथा दो कंप्यूटर देने की घोषणा की ।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के महत्व पर बल देते हुए अभिभावकों से बेटियों को और अधिक शिक्षित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो इससे इसका लाभ दो घरों को होता है। इससे जहां शिक्षा का प्रचार-प्रसार होता है, वहीं सुसंस्कारों का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष की संस्कृति अनादि काल से विदेश में सराही जा रही है। इसे अक्षुण्ण रखने की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट ने विद्यालय की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल लगातार प्रगति पर अग्रसर है। मेधावी सम्मान समारोह में कक्षा 6 से 11 तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तनिशा आर्या, भावना रौतेला, अंकित बिष्ट, सूरज सिंह बिरौड़िया, दीपक सिंह बिरौड़यिा व नीता बिष्ट को मुख्य अतिथि चौहान ने पुरस्कार वितरित किया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम को ग्राम प्रधान गोविद सिंह, शिवराज सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर ग्राम पिठौनी, बिरौड़ा, टाटिक, कनाप, धनखोली, भटखोला, सिराड़, ठानामटेना आदि क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, अभिभावक, शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी