अब सर्वे बदलने पर भड़के मौलेखाल के बाशिंदे

संवाद सहयोगी, मानिला (रानीखेत) : स्वीकृति के चार वषरें तक सड़क का पता ही नहीं। फिर निर्माण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 05:51 PM (IST)
अब सर्वे बदलने पर भड़के मौलेखाल के बाशिंदे
अब सर्वे बदलने पर भड़के मौलेखाल के बाशिंदे

संवाद सहयोगी, मानिला (रानीखेत) : स्वीकृति के चार वषरें तक सड़क का पता ही नहीं। फिर निर्माण शुरू करने के बजाय सर्वे ही बदल दिया गया। उपेक्षा के खिलाफ जनांदोलन छेड़े जाने पर आश्वासन की घुट्टी। नतीजा सड़क का निर्माण तो दूर पूर्व में कराए गए सर्वे पर ही अमल न हो सका। इससे भड़के उपेक्षित गांव के बाशिंदों ने अब आरपार के संघर्ष का एलान किया है। तहसील मुख्यालय में वह दूसरे दिन भी बेमियादी आंदोलन पर डटे रहे।

बार बार आंदोलन के बावजूद कुलोली मुनड़ा देवीखाल मोटर मार्ग का निर्माण तो शुस् नहीं किया जा सका। उल्टा उसका सर्वे ही बदल दिया गया है। इससे तमाम गांव सड़क सुविधा से वंचित रह जाएंगे। विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र के लोग एक बार फिर आंदोलन की राह चल पड़े हैं।

==============

तहसील मुख्यालय में मंगलवार को भी बेमियादी धरना दिया गया। सभा में वक्ताओं ने तंत्र पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि बीते अप्रैल में एसडीएम व विभागीय अधिकारियों ने पूर्व में कराए गए सर्वे के अनुसार ही सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। इसी वादे पर आंदोलन खत्म किया गया। मगर नया सर्वे कर पूर्व में चिह्नित गांवों की उपेक्षा की जा रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

===========

इन गांवों के लोग मुखर

डहला, मुनड़ा, तल्ला व मल्ला जसपुर, तल्ला मल्ला बरहलिया, रगड़गाढ़, मयाल, बांगीधार, खदेरा, कुलहील, बाखली आदि।

========

ये बैठे धरने पर

राधा देवी, मुन्नी देवी, गोविंदी देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, साधना देवी, गुणानंद ध्यानी, लक्ष्मण सिंह, देवेंद्र रावत, अनूप राम, सूरज सिंह, अमित रावत, आनंद सिंह, बिशन राम, जीवन सिंह, सोबन सिंह, जोगा सिंह, हरीश जोशी, नंदन सिंह व अर्जुन सिंह आदि।

==========

इधर सायं एसडीएम सल्ट गौरव चटवाल के कुलोली मुनड़ा देवीखाल मोटर मार्ग से वंचित सभी गाव को लिंक मार्ग से जोड़े जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने फिलहाल धरना समाप्त करने का निर्णय लिया है। समझौता वार्ता में एसडीएम गौरव चैतवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि कुंदन लाल वर्मा, सहायक अभियंता कुंदन गिरी गोस्वामी, सोबन सिंह बोरा, गुणा नंद ध्यानी, घनानंद शर्मा, रमेश कुमार व सतपाल सिंह रावत आदि ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी