पांच स्थानों पर रोपवे बनने से पर्यटन को लगेंगे पंख

पर्वतमाला परियोजना के तहत जिले के विभिन्न स्थानों में रोपवे निर्माण किया जाना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 10:03 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 10:03 PM (IST)
पांच स्थानों पर रोपवे बनने से पर्यटन को लगेंगे पंख
पांच स्थानों पर रोपवे बनने से पर्यटन को लगेंगे पंख

पांच स्थानों पर रोपवे बनने से पर्यटन को लगेंगे पंख

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: पर्वतमाला परियोजना के तहत जिले के विभिन्न स्थानों में रोपवे निर्माण किया जाना है। इसके लिए पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया। जिसके बाद शासन से पांच स्थानों को चिंहित कर उसकी विस्तृत जानकारी मांगी है। पर्यटन की दृष्टि से जिले में कई रमणीक स्थल है। लेकिन सुविधाओं का अभाव पर्यटकों को उन स्थानों तक नहीं पहुंचा पाता। पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में रोपवे बनाने का प्रस्ताव बनाया गया। रोपवे के स्थापित होने से जहां वह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। वहीं स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी। जिले में पर्यटन सीजन के दौरान देशी और विदेशी पर्यटन बड़ी संख्या में यहां पहुंचते है। यहां की भौगोलिक स्थिति के कारण पर्यटकों को मोटर मार्ग से पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचने में बहुत समय लगता है। इसके लिए जिले में रोपवे बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके लिए शासन से पांच स्थानों के नाम चयनित कर उनकी विस्तृत जानकारी मांगी हैं। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही रोपवे स्थापित होंगे -----इन स्थानों पर रोपवे बनाने का प्रस्ताव----- द्वाराहाट दूनागिरी मोटर मार्ग से दूनागिरी मंदिर तक - 0.625 किमी कुकूछीना से पांडूखोली - 1.90 किमी चौखुटिया तड़ागताल से कुकूछीना - 1.90 किमी चौघानपाटा अल्मोड़ा से बेस हॉस्पिटल - 1500 मीटर बेस हास्पिटल खत्याड़ी से न्यू कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा - 1350 मीटर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मांगी गई जानकारी की सूचनाओं को भी भेज दिया गया है। धनराशि स्वीकृत होने पर इसका आगे का कार्य शुरू हो जाएगा। सीएस मर्तोलिया, एडीएम अल्मोड़ा।

chat bot
आपका साथी