पुलिस ने आल्पस कर्मियों को जबरन उठाया

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे आल्पस कंपनी के दो कर्मचाि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 10:54 PM (IST)
पुलिस ने आल्पस कर्मियों को जबरन उठाया
पुलिस ने आल्पस कर्मियों को जबरन उठाया

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे आल्पस कंपनी के दो कर्मचारियों को मंगलवार को फिर पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य में गिरावट की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अनशन कारियों को अनशन स्थल से उठा लिया गया।

वेतन देने और आल्पस कंपनी के संचालन की मांग को लेकर आल्पस के कर्मचारी लंबे समय से आमरण अनशन कर रहे हैं। पिछले तीन चार दिनों से कंपनी के कर्मचारी धनश्याम जोशी और विनोद पाटनी आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। कर्मचारियों के स्वास्थ्य में गिरावट आने की प्रशासन को रिपोर्ट मिली तो अधिकारी हरकत में आ गए। तहसीलदार खुशबू आर्या पुलिस की टीम के साथ अनशन स्थल पर पहुंची और दोनों अनशन कारियों को अनशन से उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दो अन्य कर्मचारी भूपेंद्र प्रकाश और प्रकाश लाल आमरण अनशन पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होगी तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर नसरीन, नंदी, गीता, सीमा, संगीता, रेखा, मंजू, शीला, हंसी, माया, कला, कविता, ममता, माया, पूजा, नेहा, दीपा, महेंद्र सिंह, हेम चंद्र, कुंदन भोज, प्रमोद लाल, सुनील, अशोक सिंह, प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन तिवारी, प्रकाश उनियाल, आनंद रावत, लक्ष्मण सिंह, अख्तर हुसैन समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी