पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पद्चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 04:24 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 04:24 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पद्चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पद्चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

रानीखेत, [जेएनएन]: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों ने याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उन्हें संचार क्रांति का जनक बताया। साथ ही उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम ने कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व पीएम गांधी ने युवाओं के लिए सबसे ज्यादा काम किया और देश को बुलंदियों पर पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी के पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली। इस मौके पर प्रमुख रचना रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, चंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी जयंती

द्वाराहाट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालयों में गोष्ठियां आयोजित कर सद्भावना की शपथ भी दिलवाई गई।

जीजीआइसी और जीआइसी बटूलिया में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर गोष्ठियां आयोजित की गई। जीजीआइसी में तनुजा जोशी व बटूलिया में शेखर कांडपाल ने छात्र छात्राओं को सद्भावना की शपथ दिलवाई। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दिया। 

इस मौके पर सभी धर्मों के प्रति आदर व सम्मान व्यक्त कर वसुधैव कुटंबकम की धारणा को स्वीकार करने की अपील की। कार्यक्रमों में हेमा त्रिपाठी, भावना, अर्चना बुधानी, दीप्ति ध्यानी, कुसुम लता, संतोष पांडे, जेपी तिवारी, प्रेम प्रकाश, हरीश पंत, कैलाश कांडपाल, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, लोहाघाट में स्थानीय एनेक्सी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस बनाया। उन्होंने राजीव गांधी की फोटो पर माल्यार्पण किया और पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत राजीव गांधी के विचारों पर एक गोष्टी का आयोजन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा के संचालन में किया गया। 

पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि 26 जनवरी 1990 को राजीव गांधी द्वारा ही पंचायती राज एक्ट लाया गया। उनके द्वारा ही आधुनिक भारत की नींव रखी गयी।

गोष्ठी में कैप्टन कालू सिंह करायत, डीडी पांडेय, खुशाल सिंह धौनी, बृजेश मेहरा ,सुशीला बोहरा, ओंकार धोनी, चंचल सिंह कुंवर, रमेश मेहता,गोविंद सिंह धौनी, उमेद सिंह, विनोद सिंह, कैलाश पन्त, निक्कू जोशी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: राय-शुमारी के बाद गठित होंगी कांग्रेस की प्रदेशस्तरीय समितियां

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी ने डाले प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम के माथे पर बल

यह भी पढ़ें: गोविंद सिंह कुंजवाल बोले, मैंने अपने दिल में पत्थर रखकर इस्तीफा दिया

chat bot
आपका साथी