ध्याड़ी उप तहसील का संचालन न होने पनप रहा आक्रोश

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिले की ध्याड़ी तहसील का संचालन न होने से यहां के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 11:03 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2019 06:33 AM (IST)
ध्याड़ी उप तहसील का संचालन न होने पनप रहा आक्रोश
ध्याड़ी उप तहसील का संचालन न होने पनप रहा आक्रोश

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिले की ध्याड़ी तहसील का संचालन न होने से यहां के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मंगलवार को इस संबंध में अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों ने कहा है कि तहसील का संचालन न होने से उन्हें राजस्व संबंधी सुविधाओं के लिए कई किमी दूर जाना पड़ता है।

अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल से मिले शिष्टमंडल ने उन्हें बताया कि वर्ष 2016 में तत्कालीन सरकार ने ध्याड़ी को उप तहसील का दर्जा दिया था। जिसके बाद यहां के लोगों को जल्द उप तहसाल के संचालन की उम्मीद भी जगी थी। लेकिन करीब तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी तक उप तहसील का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि इस उप तहसील में तत्कालीन सरकार ने 33 गांवों को शामिल किया था। लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद भी आज तक उप तहसील के संचालन के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ध्याड़ी में तत्काल उप तहसील का संचालन कराया जाए। अन्यथा ग्रामीण आंदोलन की रणनीति बनाने की तैयारी करेंगे। एडीएम को दिए ज्ञापन में रमेश जोशी, संजय वाणी, महेश चंद्र, गणेश अधिकारी, सुरेंद्र सिंह, शंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह, बालम सिंह समेत अनेक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

chat bot
आपका साथी