नवरात्र में चहुं ओर बह रही भक्ति की बयार

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा शारदीय नवरात्र की दुर्गाष्टमी के मौके पर लोगों ने देवी मंदिरों व दुगा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 11:01 PM (IST)
नवरात्र में चहुं ओर बह रही भक्ति की बयार
नवरात्र में चहुं ओर बह रही भक्ति की बयार

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: शारदीय नवरात्र की दुर्गाष्टमी के मौके पर लोगों ने देवी मंदिरों व दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि व निरोगी काया की कामना की। इस मौके पर व्रतियों ने कन्या पूजन किया। मंदिरों व पूजा पंडालों में दिन भर भजन-कीर्तन से मां की महिमा का गुणगान किया गया। इससे समूचा वातावरण भक्तिमय रहा।

रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। नगर के गंगोला मोहल्ला, ढूंगाधारा, लाला बाजार, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, चौघानपाटा, न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी, पातालदेवी, धारानौला व ऑफीसर्स कॉलोनी के दुर्गा पूजा पंडालों में दिन भर भजन-कीर्तन व होते रहे। जिसमें नगर ही नहीं आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। दुर्गासप्तशती का भी पाठ किया गया। घरों में नवरात्र व्रत धारकों ने कन्यापूजन कर सुख-शांति की कामना की। नगर के देवी मंदिरों शीतला देवी, त्रिपुरा सुंदरी, नंदादेवी, उल्का देवी, कालिका देवी समेत आसपास के पातालदेवी, विंध्यवासिनी देवी, द्योलीडाना, विमलकोट देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर मां से सुखी भविष्य का आशीर्वाद मांगा।

==========

नवदुर्गा महोत्सव में हुए विविध कार्यक्रम

नगर के ढ़ूंगाधारा में नवदुर्गा महोत्सव के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों के मध्य नवदुर्गा के स्वरूप से संबधित कार्यक्रम हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विंध्यवासिनी कला ग्रुप के कलाकारों ने कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं स्थानीय महिलाओं ने भी बारी-बारी से देवी भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता उत्तराखंड चंद्रशेखर रावत के अलावा ब्रजेश डसीला, कुंदन चम्याल, कमल बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, मंजू बिष्ट, हेमा चम्याल, वंदना सिंह, रंजना भंडारी समेत अनेक लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी